-
Advertisement
सुबह सवेरे दरवाजा खोला तो बाहर रखा था कुछ ऐसा , देख कर उड़े होश
जवाली। जवाली पुलिस थाना के अधीन ग्राम पंचायत भरमाड़ में एक घर को पेट्रोल बम (Petrol bomb) से जलाने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भरमाड़(Gram Panchayat Bharmaad) के वार्ड न-3 के निवासी मशिन्द्र नाथ शर्मा के घर को शनिवार सुबह लगभग 3 बजे के करीब पेट्रोल बम बनाकर जलाने की कोशिश की गई। मशिन्द्र नाथ शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा ने बताया कि हम परिवार सहित अपने मकान के अंदर सो रहे थे कि लगभग तीन बजे कुछ आवाज सुनाई दी। जब अंदर से दरवाजा खोला तो जालीदार दरवाजे के पास एक आदमी खड़ा था जिसे देखकर मैंने अपनी पति को आवाज लगाई। आवाज को सुनकर व्यक्ति भाग गया
खेत में बोरी में रखी मिली पेट्रोल से भरी हुई 12 बोतलें
जब दरवाजा खोला तो नीचे फर्श पेट्रोल फैंका हुआ था और साथ कुछ धागे और कुछ रस्सियां पेट्रोल के साथ भिगोई हुआ थी। कुछ बोतलों में तेल और बीच में रूई भिगोई हुई थी व जलाने के लिए जोत भी बनाई हुई थी। घरवालों ने इसकी सूचना प्रधान सुशील कुमार को दी। प्रधान उसी समय मौके पर पहुंच गए। जब थोड़ी आगे खेत में जाकर देखा तो वहां पर बोरी में 12 बोतलें पेट्रोल से भरी हुई थीं। इस बारे प्रधान ने पुलिस थाना जवाली(Police Station Jawali) को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। फोन पर जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि घरवालों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
