-
Advertisement
टुल्लू पंप लेकर खेतों में गया था युवक, करंट लगने से गई जान
Mandi: सुंदरनगर। मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत ( Death) हो गई। वही, पुलिस( Police) ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में नंत राम पुत्र स्व लोकू राम गांव व डाकघर लेदा तहसील बल्ह जिला मंडी ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा सुरेश कुमार शुक्रवार शाम के समय खेतों में पानी देने टुल्लू पंप लेकर गया था, उस दौरान टुल्लू पंप से करंट लग गया था, जिस पर बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में नियम अनुसार कार्रवाई होगीः एसपी
बेटे की दर्दनाक मौत (Death) से नंत राम और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वही, पुलिसने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले में नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
नितेश सैनी

