-
Advertisement
Kinnaur: घर की 5वीं मंजिल पर पानी की टंकी देखने गया बुजुर्ग नीचे गिरा, हुई मौत
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर (Kinnaur) के रिकांगपिओ में एक बुजुर्ग पांच मंजिला इमारत से नीचे गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान रतन चंद 76 पुत्र स्वर्गीय गुरू सिंह निवासी रिकांगपिओ जिला किन्नौर के रूप में हुई है। हादसा बुधवार दोपहर को हुआ बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: Mandi में तांत्रिक ने लूटी महिला की आबरू; Una में भी महिला से रेप
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रतन चंद बुधवार दोपहर को अपने घर की लगभग 5 मंजिला बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाली छत में रखी पानी की टंकी को देखने गया था। जब वह वापस नीचे आने लगा तो बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरा। नीचे गिरते ही स्थानीय व्यापारी वर्ग और पुलिस मौके पर इक्टठा हो गए और बुजुर्ग को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

