-
Advertisement
यहां भरा जाना है आंनगबाड़ी कार्यकर्ता का पद, 28 अगस्त को होगा Interview
सोलन। जिला में बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) मंझोल में आंगनबाड़ी कार्यकता का 1 रिक्त पद भरने के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि यह साक्षात्कार (Interview) प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पद आंगनबाड़ी वृत्त जाबली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनासर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मंझोल में भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 27 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर (Dharampur) के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 13 पदों के लिए होंगे Interview
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2020 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार समीप के आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास परियोजना धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-264037 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

