-
Advertisement
Anirudh Singh | NHAI | FIR
हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल जिंदल ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में शिमला के ढली थाना में शिकायत के आधार पर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अनिरुद्ध सिंह पर जिंदल ने शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र में बीते सोमवार को मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सवाल उठाए थे।
Tags
