-
Advertisement
अनुराग ने अवाहदेवी मंदिर में मनाया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह
अशोक राणा/हमीरपुर। केंद्रीय सूचना-प्रसारण और खेल मंत्री (Central I&B Minister Anurag Thakur) अनुराग ठाकुर ने सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration Ceremony of Ramlala In Ayodhya) का कार्यक्रम हमीरपुर में अवाहदेवी मंदिर में मनाया।
उन्होंने सुबह मंदिर में पहुंचकर राम भजनों के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी के अलावा काफी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम हो रहे हैं, क्योंकि दुनिया का छठा हिस्सा (Every Sixth Of The The World Is Indian) भारत में बसता है। यही कारण है कि भारत में होने वाले हर बड़े आयोजन का प्रभाव दुनिया पर पड़ता है।
