-
Advertisement
22 को हिमाचल में छुट्टी का ऐलान कांग्रेस सरकार का दिखावा: अनुराग ठाकुर
Last Updated on January 21, 2024 by Soumitra Roy
पंकज/नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Central Minister Anurag Thakur) ने सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration of Ramlala In Ayodhya ) के मौके पर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी के ऐलान को कांग्रेस का दिखावा (Show Off) करार दिया है। उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा।
अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है, लेकिन हिमाचल सरकार ने स्वयं को श्रीराम से जुड़ा दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया है। लेकिन इन्हें नहीं पता है कि जनता सब सच जानती है। जनता को पता है कि यह वही कांग्रेस है, जिसने अयोध्या (Ayodhya) में उसी जगह पर फिर मस्जिद बनवाने का वादा किया था। यह वही कांग्रेस है, जिसने राम मंदिर ना बने इसके लिए कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी की थी।