-
Advertisement
अनुराग ठाकुर ने अपने ससुराल को दी सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा एंबुलेंस
मंडी। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अपने ससुराल को सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा एंबुलेंस (MP Health Mobile Service Ambulance) की सौगात दी है। बता दें कि मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में अनुराग ठाकुर का ससुराल है और पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर उनके ससुर हैं। अनुराग ठाकुर द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शुरू की गई सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा एंबुलेंस को बुधवार से जोगिंद्रनगर में भी शुरू कर दिया गया है। आज जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गुम्मा गांव से इस एंबुलेंस को पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर (Gulab Singh Thakur) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल एंबुलेंस सेवा जोगिंद्रनगर के हर गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेगी और उन्हें निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाएगी।
यह भी पढ़ें:अनुराग ठाकुर बोले: कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी, राहुल पर भी कसा तंज
खास बात यह है कि 40 प्रकार के टेस्ट भी पूरी तरह से निशुल्क किए जाएंगे। एंबुलेंस में एक डॉक्टर, एक नर्स और एक लैब टैक्निशियन हर समय मौजूद रहेंगे। गुम्मा में आज लगभग 100 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। गुलाब सिंह ठाकुर ने एंबुलेंस सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि ये एंबुलेंस रोजाना अलग-अलग पंचायतों व गांवों में जाकर लोगों की सेवा के लिये तत्पर रहेगी। सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध है तथा मंडी (Mandi) जिला में चौथी एंबुलेंस सांसद अनुराग ठाकुर की तरफ से दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

