-
Advertisement
SBI अप्रेंटिस पद पर फीस रिफंड के लिए किए आवेदन जारी, ये है अप्लाई करने की प्रक्रिया
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के पद पर रद्द हुई परीक्षा के फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट बैंक (State Bank) की ओर से फीस रिफंड (Fee Refund) लिंक अपलोड कर दिये गए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई अप्रेंटिस वैकेंसी 2020 के लिए आवेदन किया था। वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फीस रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने साल 2020 के नवंबर में 8500 पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया जारी की थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी। जिसकी परीक्षा अप्रैल 2021 में होनी थी, लेकिन बाद में एसबीआई ने इस परीक्षा को किसी कारणवश रद्द कर दिया। ऐसे में जो उम्मीदवार वैकेंसी के लिए आवेदन किए थे उनके फीस रिफंड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक एक्टिवेट कर दिए गए हैं। फीस रिफंड (SBI Apprentice 2020 Fees Refund) में आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2021 तक है।

