-
Advertisement
#Medical और डेंटल में डिफेंस सीटों को करें आवेदन, भरी जाएंगी इतनी सीटें
ऊना। रक्षा मंत्रालय के आरक्षित कोटे के तहत भारत सरकार के नॉमिनी के रूप में मेडिकल (#Medical) तथा डेंटल महाविद्यालयों में डिफेंस सीटों (Defense Seats) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह ने बताया कि इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए सैनिकों के पुत्र, पुत्री तथा विधवाएं मेडिकल या डेंटल महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में 35 से 38 जबकि डेंटल कॉलेजों में 1 से 3 सीटें भरी जाएंगी।रघबीर सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-2020 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे विस्तृत जानकारी के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट (Website) पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 2 से लगेंगी 9वीं से 12वीं और #College छात्रों की क्लासें- आदेश जारी
अब इंडेन रसोई गैस की बुकिंग के लिए होगा केवल एक नंबर
इंडियन ऑयल द्वारा ग्राहकों की सुविधा प्रदान करने हेतु देशभर में इंडेन एलपीजी रिफिल की बुकिंग करवाने के लिए एक कॉमन नंबर शुरू किया है। यह जानकारी देते हुए डीसी ऊना राघव शर्मा (DC Una Raghav Sharma) ने बताया कि अब देशभर में 77189-55555 नंबर पर कॉल करके इंडेन एलपीजी रिफिल की बुकिंग करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह सेवा सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि एसएमएस (SMS) और आईवीआरएस के माध्यम से एलपीजी रिफिल बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंडेन एलपीजी (LPG) रिफिलिंग बुकिंग के लिए विभिन्न टेलीकॉम सर्किल के लिए जारी अन्य फोन नंबरों को 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा और उक्त नंबर ही अब कॉमन नंबर होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


