-
Advertisement
चेहरे पर झुर्रियों-दाग-धब्बों से हैं परेशान तो लगाएं ये पत्तियां, मिलेगी जवां त्वचा
उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे और फाइन लाइन्स (Fine lines) जैसी समस्या दिखनी शुरू हो जाती हैं। इन सब को दूर करने के लिए महिलाएं महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, मगर फिर भी वह रिजल्ट नहीं मिल पाता जिसकी उन्हें आशा होती है। बाहर के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से अच्छा है कि घर पर कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जाएं। आज हम आपको उन पत्तियों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके घर के आसपास असानी से मिल जाती हैं। ये पत्तियां आपके रूप को ऐसा निखारेंगी कि आप दोबारा किसी स्किन केयर प्रोडक्ट (Skin Care Products) की ओर दोबारा नहीं देखेंगी।
यह भी पढ़े : घर में लगाएंगे ये सात पौधे तो बरसात में नजदीक नहीं आएंगे मच्छर
अमरूद : ये फल सभी लोग काफी पसंद करते हैं। इसकी पत्तियां सौंदर्य लाभ पहुंचाती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होने के कारण यह झुर्रियों को रोकने के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं। यहां एक आसान फेस पैक की विधि बताई जा रही है, जो आपकी त्वचा को फिर से जवां बनाने में मदद करेगा।
मास्क बनाने का तरीका:
- अमरूद की पत्तियों को 2-3 टेबलस्पून पानी में डालकर मिक्स करें।
- इसमें दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- सूख जाने पर, पानी से धो लें और अपना चेहरा थपथपा कर सुखाएं।
- अमरूद की पत्तियां विटामिन-सी और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक पावरहाउस हैं। ये पोषक तत्व हमारे चेहरे में चमक भरकर उसमें कसाव लाते हैं।
यह भी पढ़े: Covid-19 को हराने में सफल होगा Neem, भारतीय डॉक्टर्स कर रहे जांच
अनार : पाचन में सहायता से लेकर एक्जिमा जैसी त्वचा की बड़ी परेशानी का इलाज अनार के पत्तों में छुपा है। यह पत्ते आपकी त्वचा को पुनर्जीवित करके उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा कर देते हैं। ये पत्तियां पोटेशियम, फोलेट और विटामिन-सी से भरी होती हैं, जो त्वचा को पोषण देती हैं।
तेल बनाने की विधि-
- कुछ अनार के पत्तों को 250 मिली तिल के तेल में उबालें।
- इसे कम से कम 15-20 मिनट तक उबलने दें।
- ठंडा होने के बाद, तेल को छान लें और एक बोतल में स्टोर करें।
- दिन में दो बार इस तेल का इस्तेमाल त्वचा की मालिश में करें।
- अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए तेल लगा छोड़ दें और फिर एक नम तौलिए से पोंछ लें।
करी पत्ते : खाने में तो ये करी पत्ते खूब काम के होते हैं लेकिन ये त्वचा के लिए भी बेहद गुणकारी होते हैं। ये पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट का एक पावरहाउस हैं, जो मुंहासे, फाइन लाइन्स, फुंसी समेत झुर्रियों का इलाज करती हैं।
इसे बनाने की विधि-
- 30-40 करी पत्ते और एक कप नारियल का तेल लें।
- एक पैन लें और नारियल तेल को उबालें।
- इसमें करी पत्ती डालें और आंच को कम कर दें।
- इसे 20 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं।
- तेल को सुखा लें और एक कंटेनर में स्टोर करें।
- आप इस तेल का इस्तेमाल अपने चेहरे की मालिश करने के लिए कर सकती हैं।
- आप इस तेल के एक चम्मच में लगभग 3-4 बूंद जोजोबा एसेंशियल ऑयल की भी मिला सकती हैं। यह तेल आंखों के
- नीचे पड़े काले घेरे को मिटाएगा और झुर्रियों को भी दूर करेगा।