कुंभ: नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढे़गी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग हैं। आप घूमने की योजना बना सकते हैं।
आर्थिक मामलों में सफलता का योग
कुम्भ : यह माह आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला हैं अतः ईश्वर का नाम लेकर आगे बढ़े। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को बहुत सफलता मिलेगी। इस माह अपने कार्यों से आप अपने अधिकारियों या उच्चस्थ लोगों को प्रसन्न करने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छी सफलता का योग बना हुआ है। पारिवारिक सुख – सुविधाओं में वृद्धि होगी । दूर की यात्राओं को अभी ना करना श्रेयस्कर रहेगा। कार्य व व्यवसाय को बढ़ाने में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य व साहस के साथ आगे बढ़ें। यह समय सेहत को संवारने व क्रोध से बचने का है।भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला
यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे
कुम्भः अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होंगे। अत: इसे सुधारें। मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याह्न के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में बेहतर माहौल बना रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक होगा।
शुभ रंग : बैंगनी, अंक : 4, उपाय-घर या ऑफिस की किसी मशीन की ऑयलिंग करें।