मेष : आप का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आप थोड़े बीमार एवं बेचैनी का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। आप आज जो भी प्रयत्न करें वो गलत दिशा में हो सकते हैं। सावधान रहें।
जमीन- जायदाद खरीदने के लिए सही समय
मेषः इस राशि वालों के लिए इस माह का पूर्वार्ध अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। अप्रैल माह के प्रारंभ में उच्च के सूर्य लग्नेश के साथ लग्न में विराजमान हैं। अतः इस माह आप अत्यधिक उर्जावान महसूस करेंगे। नए रिश्ते पनपेंगे और प्रेम के मामले में भी सफलता मिलेगी।आप अपने सगे- संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलने की अपेक्षा कर सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की संभावना है। जमीन – जायदाद खरीदने के लिए भी उपयुक्त समय है।
जीवनसाथी के मध्य विवादों से बचें, पैतृक संपत्ति में हक की लड़ाई लंबी खिंच सकती है, सूझबूझ व धैर्य से चलें।
भाग्यशाली अंक 8, रंग नीला।
व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार होगा
मेषः किसी अवरोधित कार्य में अनुकूल स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयां एवं नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है। शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2, उपाय- हनुमान मंदिर में लाल लंगोट चढ़ाएं।