-
Advertisement
दृष्टिहीन संघ की सरकार को चेतावनी, ‘मांगे नहीं की पूरी तो आंदोलन उग्र होगा’
शिमला। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ (National Federation of the Blind) की हिमाचल शाखा दिव्यांगजनों को रोजगार (Employment for Disabled People) दिए जाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। संघ को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए 23 दिन गुजर चुके हैं मगर अभी तक सरकार ने इन की बात नहीं सुनी। इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश सचिवालय (Himachal Pradesh Secretariat) के बाहर दृष्टिहीन संघ के लोग पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर हुंकार लगाई। दृष्टिहीन संघ ने चेतावनी दी है कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर संज्ञान लें अन्यथा आंदोलन ओर उग्र होगा।
प्रदर्शन करते हुए 23 दिन गुजर चुके
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की हिमाचल शाखा के सेक्रेटरी देवाचंद्र नेगी ने बताया कि दृष्टिहीन संघ को लगातार प्रदर्शन (Demonstration) करते हुए 23 दिन गुजर चुके हैं। मगर अभी तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को संज्ञान में नहीं लिया गया है जिसको लेकर आज वह फिर सचिवालय पहुंचे हैं। देवाचंद्र नेगी ने बताया कि बढ़ती सर्दी के कारण संघ के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मगर जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक आंदोलन यूं ही चलता रहेगा।
यह भी पढ़े:प्रभावितों को भूली सुक्खू सरकार, ना दी जमीन और ना मिल रहा मुआवजा
दृष्टिहीन संघ की मांग
देवाचंद्र नेगी ने बताया कि उनकी मांग है कि 31 दिसंबर तक दिव्यांगजनों के पदों को बैकलॉग के आधार पर भरा जाए। वहीं, 35 वर्ष पूरी कर चुके दिव्यांगजनों को एजुकेशन क्वालिफिकेशन (Education Qualification) में छूट दी जाए। इसके अलावा दृष्टिहीन लोगों को करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरियां दी जाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

