-
Advertisement
हिमाचल में Duty पर तैनात हेड कांस्टेबल को Bike के साथ घसीटा, आईं चोटें
पांवटा साहिब। पंजाब में पुलिस कर्मी (Police personnel) को गाड़ी से घसीटने की घटना के बाद हिमाचल में भी एक ऐसी ही घटना घटी है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) उपमंडल में एक बाइक चालक ड्यूटी (Duty) पर तैनात हेड कांस्टेबल को बाइक के साथ घसीटता ले गया। इससे पुलिस कर्मी को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार सरकार की ओर से पारित किए गए कर्फ्यू (Curfew) आदेशों की अनुपालना करते हुए बातापुल चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान एक बाइक बाता मंडी की तरफ से से आई। पुलिस कर्मी ने बाइक को रोककर घूमने का कारण पूछा तो चालक ने गेहूं काटकर अपने घर जाने का कारण बताया।
यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच एक Bike पर घूमने निकल पड़े चार युवक, केस
पूछताछ के दौरान उसकी जेब में कुछ सामान दिखाई दिया। जब उसे जेब में रखे सामान के बारे में पूछा तो बाइक चालक मौके से भागने लगा। इस बीच जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार को घसीटते हुए सड़क पर गिरा दिया। इससे मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार को काफी चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक बाइक चालक (Bike Rider) का नाम अर्जुन सिंह निवासी बातापुल, तहसील पांवटा साहिब बताया जा रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है।

