-
Advertisement
टोक्यो पैरालंपिकः अवनि ने शूटिंग में जीता गोल्ड, योगेश- देवेंद्र को सिल्वर, गुर्जर ने जीता कांस्य
टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।
Phenomenal performance @AvaniLekhara! Congratulations on winning a hard-earned and well-deserved Gold, made possible due to your industrious nature and passion towards shooting. This is truly a special moment for Indian sports. Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
19 वर्षीय अवनि को 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। अवनि ने फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालीफाई किया, लेकिन फाइनल में शानदार प्रयास के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांचवा पदक जीत लिया है। इससे पहले आज ही पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में योगेश काथुनिया ने रजत पदक जीता।
योगेश ने एफ56 वर्ग में जीता रजत पदक
Silver for Yogesh Kathuniya in his 1st #Paralympics!!!
India’s Paralympians are making us immensely proud and it’s thrilling to see them in action!
• Discus Throw F56 final
• Season Best throw of 44.38m#Praise4Para#Cheer4India#ParaAthletics pic.twitter.com/SgG9TK5dYf— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 30, 2021
भारत के योगेश काथुनिया ने यहां जारी टोक्यो पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में रजत पदक जीता। योगेश ने फाइनल में 44.38 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राजील के सांतोस डोए क्लाउडिने बतिस्ता ने 45.59 मीटर का थ्रो कर नया पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।क्यूबा के लियोनार्ड एलांडाना डियाज ने 43.36 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। 24 वर्षीय योगेश एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थे लेकिन बतिस्ता ने अपने पहले थ्रो में 44.57 का थ्रो किया। बतिस्ता ने अपने छठे प्रयास में पैरालम्पिक खेल का रिकॉर्ड सेट किया।योगेश के रजत पदक जीतने के साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में कुल पांचवां पदक हासिल कर लिया है। भारत ने अब तक इस पैरालम्पिक में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
भाला फेंक देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर ने जीता कांस्य
Weather Forecast for India 🇮🇳
MEDAL SHOWERS on #Janmashtami !!!
4th Medal of the day for India !
Sundar’s wins Bronze 🥉! Superb Throw !
• Javelin Throw F46 final with a Season Best throw of 64.01m#Praise4Para#Cheer4India#ParaAthletics pic.twitter.com/7fddFjbjyl
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 30, 2021
भारत के देवेंद्र झांझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक एफ-46 वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। देवेंद्र और सुंदर के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं।दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र ने 64.35 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। देवेन्द्र का यह स्कोर उनका निजी बेस्ट स्कोर रहा। देवेन्द्र के अलावा सुंदर ने अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 64.01 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट से भारत ने दो पदक अपने नाम किए। श्रीलंका के हेरात मुदी यान सैलाजे ने विश्व रिकार्ड बनाते हुए 67.79 का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।भारत के एक अन्य पैरा भाला फेंक एथलीट अजीत सिंह इस इवेंट में 56.15 का स्कोर कर आंठवे स्थान पर रहे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।