-
Advertisement
हिमाचल अलर्ट: 10 जिलों में होगी भारी बारिश, नदी नालों से दूर रहने की सलाह
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में सात से 10 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 12 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: निषाद कुमार ने की CM जयराम और राज्यपाल आर्लेकर से की मुलाकात
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, भुंतर में 34.8, बिलासपुर में 33.0, कांगड़ा में 32.2, चंबा-सुंदरनगर में 31.9, हमीरपुर में 31.8, सोलन में 30.5, धर्मशाला में 28.8, केलांग में 25.7, कल्पा में 25.0, शिमला में 24.4 और डलहौजी में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रविवार रात को धर्मशाला में 24, नालागढ़ में 11 और डलहौजी-बिलासपुर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। आम जनता और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि जल स्तर बढ़ सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

