-
Advertisement
Badsar | Leopard | Fear
बड़सर के अंतर्गत आने वाले गांव सिंघमी में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। गांव में पिछले कुछ दिनों से अंधेरा होते ही तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुआ अब तक गांव के दर्जनभर पालतू व आवारा कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि गांव में भय का माहौल समाप्त हो सके।
Tags
