-
Advertisement
अमेरिका रवाना होने से पहले शशि थरूर ने जाहिर किए इरादे, बोले- आतंक के सामने चुप नहीं बैठेंगे
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को दुनिया तक पहुंचाने के लिए सात डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजा गया है। इसी क्रम में अमेरिका सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ने कहा कि आतंकवाद से देश चुप नहीं रहेगा।
भारत शांति की राह पर अग्रसर है
शशि थरूर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा- हम दुनिया को बताएंगे कि हम (भारत) आतंकवाद से डरते नहीं हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे और सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे। ये मिशन शांति का है। इस मिशन के जरिए हम दुनिया को यकीन दिलाएंगे कि भारत शांति की राह पर अग्रसर है और आतंकवाद का विरोध करता है।
Jai Hind…. 🇮🇳 pic.twitter.com/KrSMwxNh14
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 23, 2025
कांग्रेस सांसद ने कहा– हम वहां लोगों को यह बताने जा रहे हैं कि इस घटना को लेकर हमारा अनुभव क्या था और हमने जो किया वो क्यों किया और भविष्य में हमारा रवैया ऐसा क्यों होगा?हम लोगों से वहां बहस करने नहीं, बल्कि उन्हें बताने और लोगों से मिलने जा रहे हैं, ताकि लोग समझ सकें कि हमने अब तक क्या क्या झेला है।
ये लोग शामिल है प्रतिनिधिमंडल में
कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में डॉ सरफराज अहमद, शांभवी, जीएम हरीश बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, तेजस्वी सूर्या और मिलिंद देवड़ा को शामिल किया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के अलावा पनामा, ब्राजील और कोलंबिया भी जाएगा।
पंकज शर्मा
