-
Advertisement
Himachal के इस शहर के सरकारी कर्मचारियों को भाई दूज की छुट्टी
शिमला। नगर निगम शिमला के दायरे में आने वाले सभी सरकारी, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को भाई दूज (Bhai Dooj) को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। साथ ही Negotiable Instruments Act-1881 के सेक्शन-25 के अनुसार देय होगा। बता दें कि बहनों और भाइयों के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार इस बार 16 नवंबर को है। यह दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। दीयों का त्योहार दिवाली (Diwali) इस बार 14 नवबंर को है। भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भारत सहित हिमाचल में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार कोरोना काल के बीच मनाया जा रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

