-
Advertisement
![bharatiya-janata-party-released-the-list-of-candidates-for-himachal-assembly-elections-2022](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/10/bjp-9.jpg)
बीजेपी ने 11 विधायकों के साथ काट दिया एक मंत्री का टिकट
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Elections 2022) के लिए 62 कैंडिडेट्स की लिस्ट (Candidate List) जारी कर दी है। इससे पहले नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP President Jagat Prakash Nadda) की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक मंगलवार देर रात तक चली। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) भी उपस्थित रहे। मोदी- शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की।
बीजेपी ने दो मंत्रियों के हलके बदल दिए हैं व 11 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि उनके बेटे को धर्मपुर हलके से टिकट दी गई है। बीजेपी ने इस मर्तबा सुरेश भारद्वाज को शिमला की जगह कुसुम्पटी से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह पार्टी ने वन मंत्री राकेश पठानिया का हलका भी बदल दिया है उन्हें इस बार नूरपुर की बजाय फतेहपुर से चुनावी समर में उतारा है। नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का को प्रत्याशी बनाया गया है। भरमौर के विधायक का टिकट कट गया है। उनकी जगह डॉक्टर जनक राज को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉक्टर जनक राज आईजीएमसी शिमला के चिकित्सा अधीक्षक पद पर सेवारत थे। चंबा के विधायक पवन नैयर का टिकट भी कट गया है, इंदिरा कपूर को प्रत्याशी बनाया है। शिमला से पार्टी ने कोषाध्यक्ष संजय सूद को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी की सूची में पांच महिलाओं को टिकट दी गई है। सूची में SC के 11 व ST को 8 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।