-
Advertisement
मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हुई #JPNadda की पत्नी ,बांधा मन्नत का धागा
Last Updated on November 19, 2020 by Sintu Kumar
चिंतपूर्णी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा( @JPNadda) की पत्नी मल्लिका नड्डा ने आज उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी( Mata Chintpurni) के दरबार में शीश नवाया। मल्लिका नड्डा मन्दिर में वट वृक्ष पर मन्नत का धागा भी बांधा। उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार सभी के स्वस्थ रहने की कामना भी की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी ने मल्लिका नड्डा ( Mallika Nadda)को मां चिंतपूर्णी का चित्र भी भेंट किया। मल्लिका नड्डा ने बताया कि वो अकसर शक्तिपीठ में दर्शनों के लिए आती रहती है। आज उन्होंने मंदिर में मां के समक्ष कोरोना काल में सभी के स्वस्थ रहने की कामना की है।
ये भी पढ़ेः #Nadda पकड़ेंगे Himachal की राह, जयराम के साथ करेंगे लंच- जानिए कब आ रहे
जाहिर है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 नवंबर यानी शनिवार को हिमाचल आने का कार्यक्रम है। वह 21 नवंबर शनिवार को सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वह 9 बजे के करीब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सवा नौ बजे के करीब हेलीकॉप्टर के लिए बिलासपुर (Bilaspur) के लिए रवाना होंगे। 10 बजे के करीब वह लुहणू मैदान बिलासपुर में पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस बिलासपुर जाएंगे। इसके बाद वह एम्स बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वह पौने 11 बजे के करीब एम्स बिलासपुर पहुंचेंगे और कार्य का निरीक्षण करेंगे। वह 12 से एक बजे तक सीएम जयराम ठाकुर के साथ सर्किट हाउस में लंच करेंगे। डेढ़ से साढ़े चार बजे तक नड्डा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। करीब साढ़े चार बजे अपने घर विजयपुर के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम अपने घर विजयपुर में होगा। 22 नवंबर रविवार को एक बजे अपने घर से श्रीनैना देवी मंदिर के लिए रवाना होंगे। अढ़ाई से साढ़े तीन बजे तक वह मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद वह श्री नैना देवी मंदिर से कुल्जा माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। चार से पांच बजे तक मंदिर में रहेंगे। शाम करीब पांच बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group