-
Advertisement
विजिलेंस ने BDO परागपुर को 10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
BDO bribe Case: कांगड़ा जिला के परागपुर के बीडीओ (BDO Paragpur) को विजिलेंस Vigilance) ने 10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल ने ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से फंड रिलीज करने की एवज ( Releasing the funds)में 10 हज़ार रिश्वत (bribe)मांगी थी। विजिलेंस ने रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कडोआ पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डीसी कांगड़ा (DC Kangra)की ओर से 1.5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी और बीडीओ ने राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। रीना देवी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।।विजिलेंस धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा
राहुल कुमार

