-
Advertisement
Big Breaking | CM Sukhu | Himachal Diwas |
पांगी। हिमाचल आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर पहली बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। सीएम ने पांगी क्षेत्र की 2200 से ज्यादा महिलाओं के लिए 1500.1500 रुपए देने की घोषणा की है। 1500 रुपए की तीन किश्तें एक साथ दी जाएंगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि इस साल सरकार 25 हजार युवाओं को रोजगार देगी। सीएम ने पांगी को हिमाचल प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती का सब डिवीजन बनाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की संपत्ति को गिराया जाएगा।