-
Advertisement
व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, कश्मीरी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Himachal Police: भारत व पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच शिमला में एक कश्मीरी युवक को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान का झंडा लगाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। युवक की पहचान आदिल मगरे, अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रहने वाले के रूप में हुई है। युवक शिमला में गैस सप्लाई का काम करता है। पुलिस ने थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 197 (1) केस दर्ज कर लिया है।
बीते वर्ष लगाया था पाकिस्तान का झंडा
युवक पर आरोप है कि उसने बीते वर्ष अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था, जिसका किसी व्यक्ति ने स्क्रीनशॉट अपने पास रख लिया था। वॉट्सऐप स्टेटस 24 घंटे के लिए रहता है परंतु युवक ने कुछ देर लगाने के बाद ही स्टेटस से झंडा हटा दिया था। उधर पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

