-
Advertisement

बड़ी खबर: सुशांत सिंह राजपूत ने किया Suicide; अपने घर में लगाई फांसी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने सुसाइड (Suicide) कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। इस समय पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सुशांत मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे।
यह भी पढ़ें: America में एक और अश्वेत की मौत से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन तेज
पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। सुशांत ने शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। सुशांत ने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों लीड भूमिका निभाई थी।
मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CA-S3cIDWOx/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्टर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक्टिव थे। उनका आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम है। एक्टर ने लिखा- ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’। बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था। जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। वे कई बार सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।