-
Advertisement
BJP में हो गया बड़ा धक्का, हमीरपुर के ही कार्यक्रम से Dhumal ने दूरी बनाई
Dhumal Factor : हमीरपुर। चुनाव तो लोकसभा के व छह विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे हैं,लेकिन (Hamirpur) हमीरपुर सियासत केंद्र बन गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है,केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भी गृह जिला है। लेकिन कारण इससे भी हटकर ये है कि अनुराग के पिता पूर्व सीएम (Prem Kumar Dhumal) प्रेम कुमार धूमल। धूमल भी इसी जिला से ताल्लुक रखते हैं, चुनाव में सबकी नजरे उन पर टिकी हैं।
धूमल फैक्टर हमीरपुर जिला में करेगा काम
धूमल फैक्टर कहीं और काम करें या ना करें हमीरपुर जिला में तो करेगा ही। इसलिए ही बीजेपी का पूरा फोकस हमीरपुर है तो धूमल का नाम भुनाने का प्रयास है। वहीं सीएम सुक्खू (CM Sukhu) इस चुनाव में इमोशनल कार्ड खेलने की जुगत में हैं। बीजेपी के आज के कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले सीएम सुक्खू हमीरपुर के बाजार में उतर आए,चक्कर लगाया सबसे मिले,हवा बनाने का प्रयास किया।
बीजेपी के लिए चिंता का विषय
बीजेपी (BJP) आज उनको अपने साथ हमीरपुर के मंच पर ले आई जो कांग्रेस से बगावत कर आए हैं अब उपचुनाव (By Election) में भगवा पार्टी के कैंडिडेट हैं। लेकिन सियासत यहां भी खूब हुई। बीजेपी के इस कार्यक्रम में धूमल ही नजर नहीं आए। जबकि पिछले कल उनका बर्थडे था,तो वह अपने समीरपुर स्थित आवास पर सबसे मिले। आज नहीं आए बीजेपी के लिए ये चिंता का विषय है,क्योंकि हमीरपुर में बहुत कुछ धूमल पर टिका है।
इस बार के चुनाव में हमीरपुर सियासत का केंद्र
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) आए। इसमें पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के बागियों का सम्मान किया गया। खैर अब धूमल क्यों नहीं आए ये बड़ा सवाल है। लेकिन इस बार के चुनाव में हमीरपुर सियासत का केंद्र है।
-अशोक रैणा
