-
Advertisement
Himachal Vidhan Sabha सत्र के पहले ही दिन मचेगा बवाल,जोरावर स्टेडियम में गरजेगी BJP
Himachal Vidhan Sabha Winter Session Tapovan : हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र ( Winter session of Himachal Vidhansabha) 18 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन( Tapovan) में शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस सरकार( Congress Govt) को घेरने के लिए बीजेपी ( BJP) ने रणनीति बना ली है। इसे लेकर जिला कांगड़ा बीजेपी की बैठक धर्मशाला के सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal)की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 18 दिसंबर को सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। इस अहम बैठक में कांगड़ा-चंबा बीजेपी (Kangra-Chamba BJP) के प्रभारी विपिन सिंह परमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सहित सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सारी व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ राजीव बिंदल ने कहा दो साल के पूरे होने का जश्न कांग्रेस ने बिलासपुर में मनाया लेकिन बेरोजगारों, किसानों और प्रदेश की महिलाओं के लिए वादे कांग्रेस पार्टी ( Congress Party)ने चुनावों के दौरान किए थे, वो कागजों में तो पूरे लेकिन हकीकत में उनके हाथ मायूसी ही लगी है।
बिंदल ने कहा कि झूठ का पहाड़ जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती, जश्न के समय सीएम और डिप्टी सीएम (CM and Deputy CM) सहित कांग्रेस के सभी नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। ना महिलाओं को 1500 मिले , ना बेरोजगारों को रोजगार, ना किसान का दूध 100 रु नहीं बिका। दो साल के जश्न में किसानों, बेरोजगारों, बहनों जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। उम्मीद थी कोई अच्छी चीज निकल कर के आएगी पर यह सरकार तो कागजी और खोखली बनकर रह गई।
-मनोज ठाकुर

