-
Advertisement
BJP | Dr Rajeev Bindal | Breaking
डॉ राजीव बिंदल के हाथ एक बार फिर हिमाचल बीजेपी संगठन की कमान आ गई है। आज बीजेपी मुख्यालय दीप कमल शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई, लेकिन अध्यक्ष पद के अकेले डॉ राजीव बिंदल ने ही नामांकन पत्र भरा। बिंदल के अलावा अध्यक्ष के सात से आठ नाम चर्चा में थे। मगर किसी ने भी नामांकन नहीं भरा, ऐसे में पार्टी ने डॉ राजीव बिंदल पर भरोसा जताया। हालांकि अध्यक्ष पद के नाम की औपचारिक घोषणा कल होनी है। आजराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
