-
Advertisement
Big News: इस्तीफे के बाद क्या बोले Dr. Bindal ,वीडियो में देखें कौन हैं वो लोग जो प्रदेश की राजनीति को कर रहे दूषित
शिमला। स्वास्थय विभाग (Health Department) के एक लेन-देन की बात वाले ऑडियो प्रकरण के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद डॉ राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने आज एक वीडियो जारी कर अपनी बात सबके सामने रखी है। उनका इस्तीफा पार्टी ने पिछले कल ही स्वीकार कर लिया गया था। उसके ठीक अगले ही दिन डॉ बिंदल ने कहा है कि वह कुंदन बनकर निकलेंगे। उन्होंने कहा है कि सत्य बलवान होता है, सत्य की बार-बार अग्नि परीक्षा भी होती है, मुझे अपने सत कर्मों पर पूरा विश्वास है और इस अग्नि परीक्षा में आपका भाई एक बार फिर कुंदन बनकर निकलेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
अग्निपरीक्षा से पास होकर निकलेंगे
डॉ बिंदल ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ और विश्वास की राजनीति को चमकाने के लिए और कुछ लोग बहती गंगा में हाथ धोने के लिए प्रदेश की राजनीति (Politics) को दूषित कर रहे हैं। मेरा विश्वास है हम दोबारा से इस अग्निपरीक्षा से पास होकर निकलेंगे, कुंदन बनकर निकलेंगे। चंद लोग जो अनर्गल बयानबाजी रहे हैं, उनसे आग्रह है कि जीनव में कोई नेक काम कर के देखें, तब पता चलेगा का कितनी मेहनत लगती है नेक काम करने में, हमने पूरा जीवन सच्चाई के साथ गुजारा है, इसलिए कुछ भी कहने से पहले चार बार विचार करें। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं दोबारा से इस काम में जुटेंगे, स्थान कोई भी होगा वो महत्वपूर्ण नहीं हैं, मन वही है, तन वही है, हम आपके साथ इस सेवा के नेक काम में जुटे रहेंगे।
हमने गलती नहीं की, हमारे लिए मन में विश्वास रखिए
उन्होंने कहा कि हमें सिरमौर वासियों ने अपने आर्शीवाद दिया स्नेह दिया, नाहन (Nahan) क्षेत्र की राजनीति के मायने बदले हुए नजर आते हैं, आज चीजें बदल गई हैं। अब राजनीति के नए मायने विकास आधारित हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष की गरिमामय स्थान पर उपस्थित आज महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखी जा सकती है। हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार जी के द्वारा दिए गए शब्दों का संकलन करते हुए उसे हिमाचल के जनमानस के लिए उपलब्ध कराना, डिजिटल और विधानसभा कहीं ना कहीं हमारे खाते के साथ जुड़ते हुए दिखाई देते हैं। आप के स्नेह और आशीर्वाद से चार महीने पहले मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब में हुए प्रदेश कार्यकारिणी को याद करते हुए अविस्मरणीय बताया। अंत में उन्होंने कहा कि हमने गलती नहीं की है, हमारे लिए अपने मन में विश्वास रखिए।


