-
Advertisement
शिमला नगर निगम में जीत के बाद प्रदेश की सत्ता में लौटेगी बीजेपी , परमार का बड़ा बयान
शिमला। बीजेपी नेता विपिन परमार (BJP leader Vipin Parmar) ने आज एक बड़ा बयान दिया है परमार का कहना है कि नगर निगम के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस नगर निगम चुनावों(MC election) को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि कई नेताओं का पार्टी के अंदर दम घुट रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के विधायकों के बीजेपी( BJP) से संपर्क में होने के सवाल को परमार टाल गए उन्होंने कहा कि वह मौके आने पर बताएंगे कि कितने विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम में भी फिर से बहुमत का साथ काबिज होगी और प्रदेश में भी उनकी सत्ता लौटेगी। शिमला में ज्यादा समय तक कांग्रेस( Congress) का दबदबा रहा लेकिन यहां हिल्स क्वीन में जो काम होना चाहिए था वो नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी पीएम मोदी और जयराम ठाकुर की देन है। कांग्रेस शिमला के लिए पानी और अन्य योजनाओं की बात कर रही हैं लेकिन यह सब बीजेपी की देन है। पर्वतमाला और पानी की योजना भी बीजेपी लेकर आई हैं।
सुक्खू और उनकी कैबिनेट के बीच कोई तालमेल नहीं
परमार ने कहा कि सीएम सुक्खू(CM Sukhu) और उनकी कैबिनेट के बीच कोई तालमेल नहीं है। कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों में बिना इंटरव्यू के अध्यापकों के पद भरने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया लेकिन अगले ही दिन सीएम इसको नकार देते हैं। इससे पता चलता है कि अंदर क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि पांच लाख रोजगार देने की बात करने वालों और व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने करोना काल में सेवाएं देने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़े:ShimlaMC Election: अनुराग ने किया प्रचार बोले- कांग्रेस काी गारंटियों का हिसाब मांग रही जनता
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

