-
Advertisement
विधानसभा परिसर में BJP विधायकों का प्रदर्शन-नारेबाजी , शिलाई में अवैध कटान मामले में सरकार पर लगाए आरोप
Himachal Vidhansabha: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने हाथों में नारे लेकर लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में रैली निकाली और प्रदेश में वन माफिया सक्रिय होने के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा में 25 पेड़ काटने की परमिशन थी और निजी भूमि पर सैकड़ों पेड़ काटकर जमींदोज कर दिए। उन्होंने निजी भूमि पर 25 पेड़ काटने की परमिशन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मौके पर 300 से ज्यादा पेड़ काट दिए गए। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने वाला कांग्रेस नेता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज से पहले प्रदेश में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही.
आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ा सवाल पूछा
इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई आज कआउटसोर्स कर्मचारियों का मामला आज सदन में गूंजने वाला है। मंडी जिले के करसोग से बीजेपी विधायक दीपराज ने आज सदन में आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ा सवाल पूछ रखा है। राज्य के विभिन्न विभागों में 25 हजार से अधिक कर्मचारी आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं और 15 साल से अधिक की नौकरी के बाद भी इनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पड़े पदों का मामला भी सदन में गूंजेगा। सुंदरनगर से बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल ने इससे जुड़ा सवाल पूछ रखा है। इसी तरह, पीडब्ल्यूडी विभाग में मात्र 5500 रुपए के मानदेय पर काम कर रहे मल्टी टास्क वर्करों से जुड़ा सवाल भी सदन में गूंजेगा। ऊना से बीजेपी विधायक सत्तपाल सत्ती ने इनका मानदेय बढ़ाने और कार्य-घंटे कम करने से जुड़ा सवाल पूछ रखा है। सदन में आज 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट भी पारित किया जाना है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
