-
Advertisement
हिमाचल विस परिसर में बीजेपी का प्रदर्शनः विकास निधि रोकने पर भड़के,जयराम बोले-कमीशन दिए बिना नहीं हो रहा भुगतान
Himachal Vidhansabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज का दिन राजनीतिक टकराव का साबित हहुआ। विधायक क्षेत्र विकास व ऐच्छिक निधि जारी जारी ना होने के विरोध में बीजेपी विधायक अपोज़िशन लॉज से हाथों में तख्तियां लेकर बाहर निकले। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर, नारेबाजी की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक निधि और ट्रेजरी भुगतान में देरी को लेकर भाजपा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
धर्मशाला में विंटर सेशन का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। @SukhuSukhvinder @DrRajeshHPCC @rajeevbindal @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @CMOFFICEHP @dprhp pic.twitter.com/DoZRvdZex2
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 27, 2025
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों के शोषण की वजह से कई विकास कार्यों में रुकावट आई है। भुगतान में हो रही कथित कमीशनखोरी ने सरकारी सिस्टम में अव्यवस्था पैदा कर दी है। बीजेपी विधायकों का आरोप है कि विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है और निधि जारी ना होने से जनता से जुड़े कई प्रोजेक्ट ठप पड़े हैं। विधायकों ने मांग की कि विकास निधि को तुरंत जारी किया जाए और ट्रेजरी भुगतान को बहाल किया जाए।
तभी पेमेंट हो रही है, जब वे मोटी कमीशन दे रहे
जयराम ठाकुर ने कहा कि ठेकेदारों को तभी पेमेंट हो रही है, जब वे मोटी कमीशन दे रहे हैं। टोकन के नाम पर बिल पास करने के लिए भारी-भरकम कमीशन ली जा रही है। यह भ्रष्टाचार चरम पर है और पूरी प्रक्रिया जांच का विषय है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
