-
Advertisement
दिल्ली के बाद अब यूपी और उत्तराखंड में भी नहीं होगा चक्का जाम, अन्य राज्यों में 3 घंटे होगा आंदोलन
Last Updated on February 5, 2021 by
नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार चल रहा है। इस बीच किसानों (Farmers) ने छह फरवरी यानी कल देशव्यापी चक्का जाम ( Chakka Jam ) का ऐलान किया है, लेकिन इस चक्का जाम में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) शामिल नहीं थी। किसान संगठनों (Farmer Associations) ने कहा था कि दिल्ली में चक्का जाम नहीं किया जाएगा, लेकिन अब दो और राज्यों से किसानों ने चक्का जाम वापस ले लिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (Uttar Pradesh and Uttarakhand) में भी चक्का जाम नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: #farmersprotest : कल दिल्ली को छोड़ देशभर में किसानों का चक्का जाम, जानें कब तक बंद की जाएंगी सड़कें
हालांकि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का फैसला क्यों लिया गया है यह साफ नहीं हुआ है। आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत भी यूपी से ही संबंध रखते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में ही किसान संगठनों चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया है। उधर, बीकेयू के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और सरकारों के कड़े रूख के बाद किसान नेताओं को चक्का जाम के असफल होने में आशंका है।
ऐसे में चक्का जाम यदि असफल रहता है तो इससे किसान आंदोलन को भी तगड़ा झटका लगेगा। ऐसे में किसान संगठनों की ओर दिल्ली के बाद दो और राज्यों में चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए राकेश टिकैत ने समर्थकों से कहा है कि जहां भी कल चक्का जाम किया जाए तो चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से करें। आपको बता दें कि चक्का जाम कल दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इस दौरान किसान स्टेट और नेशनल हाईवे ब्लॉक करेंगे।