-
Advertisement
Una की महिला टीचर में ब्लैक फंगस की पुष्टि, Punjab में हुई सर्जरी
ऊना। पंजाब (Punjab) के निजी अस्पताल (Private Hospital) में जिला ऊना (Una) के बाथू स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिका में ब्लैक फंगस (Black Fungus) की पुष्टि हुई है। महिला का शनिवार को होशियारपुर अस्पताल में ही सर्जरी करवा दी गई है, जहां पर उपचार जारी है। इसके लिए जहां महिला ने डीसी ऊना राघव शर्मा (DC Una Raghav Sharma) को पत्र लिखकर सूचित किया। वहीं निजी अस्पताल संचालकों ने महिला के उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध कराने के लिए डीसी ऊना से मांग की। गौरतलब है कि पिछले 8 वर्ष से महिला राजकीय प्राइमरी स्कूल बाथू में बतौर शिक्षक पद पर तैनात है। कुछ दिन पूर्व शिक्षिका पंजाब के आनंदपुर गई हुई थी, जहां पर बीमार होने के चलते अस्पताल में उपचाराधीन रही। आनंदपुर से महिला को होशियारपुर रेफर कर दिया। 27 मई को पंजाब के होशियारपुर स्थित एक निजी अस्पताल उपचार के लिए पहुंची। जहां पर महिला के चेहरे पर बाई आंख के नीचे फंगस की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें: Big Breaking : ब्लैक फंगस ने हिमाचल में ली दो की जान-आईजीएमसी में थे भर्ती
इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी करने का फैसला लिया था। 29 मई शनिवार को पंजाब के होशियारपुर स्थित निजी अस्पताल में महिला की सर्जरी (Surgery) कर दी गई है। अब महिला अस्पताल में उपचारधीन है। चिकित्सकों ने महिला के उपचार के लिए दवाई उपलब्ध करवाने के लिए डीसी ऊना को पत्र लिखा है। उधर, मामले को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमन शर्मा (Chief Medical Officer Dr. Raman Sharma) ने कहा कि महिला शिक्षिका में ब्लैक फंगस का पंजाब के निजी एक अस्पताल द्वारा ध्यान में लगाया गया है। महिला की ना तो ऊना में कोविड (Covid) जांच हुई और ना ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। महिला का उपचार भी होशियारपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। होशियारपुर के चिकित्सकों द्वारा जानकारी मिली है, जिन्होंने दवाई की मांग की थी, लेकिन दवाई जिला के पास उपलब्ध नहीं है। दवाई मिलते ही निजी अस्पताल प्रशासन को सूचित किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल में अब तक ब्लैक फंगस के 9 मामले आए हैं। इनमें चार हमीरपुऱ तीन कांगड़ा व सोलन से संबंधित है। वहीं, अब ऊना से मामला आया है। पर महिला की ना तो ऊना में कोविड जांच हुई और ना ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। अगर इस मामले को गिना जाता है तो हिमाचल में 10 मामले हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

