-
Advertisement
Himachal : जंगल में पेड़ से लटका मिला 39 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated on March 12, 2021 by Sintu Kumar
नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। मामला पच्छाद उपमंडल की सिरमौरी मंदिर पंचायत में सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते रोज दोपहर के समय घर से निकला था और शाम तक वापस नहीं लौटा। आज व्यक्ति का शव जंगल (Forest) में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक व्यक्ति की पहचान चबेरी निवासी 39 वर्षीय संदीप पुत्र स्वर्गीय जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मां से बहस कर रहा था बेटा, गुस्से में मारी गोली- अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सिरमौरी मंदिर पंचायत के पूर्व उपप्रधान ने पुलिस थाना को जानकारी दी कि चबेरी के जंगल में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। बताया जा रहा है कि संदीप काफी वर्षों से मिर्गी के दौरे की बीमारी से परेशान था। कुछ वर्षों तक वह परमाणु में चालक की नौकरी करता रहा। लेकिन हाल ही में वह चालक की नौकरी छोड़ कर अपने घर में भाई के साथ रहता था। इसी बीच वह शराब पीने का भी आदी हो चुका था। शुक्रवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल में उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। एसपी सिरमौर डॉण् केसी शर्मा ने बताया कि मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group