-
Advertisement
अंतिम दर्शन के लिए नगरोटा के ओबीसी भवन में रखी जीएस बाली की पार्थिव देह
कांगड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली की पार्थिव देह को रविवार को नगरोटा बगवां ले जाया गया है। नगरोटा स्थित ओबीसी भवन में उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार श्रीचामुंडा नंदिकेश्वर धाम में जाएगा। इससे पहले कांगड़ा में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। कांगड़ा से नगरोटा ले जाते समय रास्ते भर में लोगों ने जीएस बाली के अंतिम दर्शन किए। उनके अंतिम दर्शनों के लिए प्रदेश से नेता पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ सहित कई नेता जीएस बाली की अंत्येष्टि मे शामिल होने के लिए कांगड़ा आ रहे है।

इस से पहले कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी, आशा कुमारी, अरुण मैहरा, आशीष बुटेल, केवल पठानिया, अजय महाजन, चंद्र कुमार समेत कई नेताओं ने कांगड़ा पहुंच कर जीएस बाली के अंतिम दर्शन किए और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद तीन बजे चामुंडा में राजकीय सम्मान के साथ जीएस बाली अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दें कि 29 अक्टूबर की रात पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन हो गया था। 30 अक्टूबर के तड़के सुबह उनके निधन की ख़बर मीडिया में आई। तब से लेकर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

