-
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने हिमाचल में किया Suicide, मैक्लोडगंज में लगाया फंदा
धर्मशाला। बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (Bollywood actor Asif Basra) ने सुसाइड (Suicide) कर लिया है। आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला (Dharamshala) में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) टीम भी मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज (McLeodganj) में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: #Punjab: विधुर पिता ने तीन बच्चों को मारकर खुद भी लगाया फंदा; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात
कैसे लगाया फंदा
बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा ब्रिटेन की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। कांगड़ा के एसएसपी (SSP) विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है।
यह भी पढ़ें: ‘भाई की भी हुई थी करवाचौथ के दिन मौत, मेरी जिंदगी भी हुई पूरी’ कहकर युवक ने किया #Suicide
कौन है आसिफ बसरा
आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं। वह बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


