-
Advertisement
Bollywood की वो हसीना जिसने कभी ब्रेड-अंडे खाकर बिताए दिन, शेयर की स्ट्रगल स्टोरी
Nora Fatehi Struggle Story: बॉलीवुड की हसीना नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नोरा फतेही को आज हर कोई जानता है। अपने डांस को लेकर नोरा हमेशा चर्चाओं में रहतीं हैं। इस नेम, फेम को पाने के लिए नोरा ने काफी कुछ सहा है। एक इंटरव्यू में डांसर नोरा फतेही ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी (Struggle Story) को शेयर किया है और बताया कि उन्होंने अपने सफर के दौरान कितनी मुश्किल झेली हैं।
Golden Hottie ✨🥵#NoraFatehi pic.twitter.com/TIIQ9cUzCN
— Nora Fatehi 💅 (@Norahotstann) March 23, 2024
5 हजार लेकर भारत आई थी एक्ट्रेस
मैशेबल इंडियन के बॉम्बे जर्नी को दिए इंटरव्यू में नोरा ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘जब वो पहली बार भारत आई तब उनके पास केवल 5 हजार रुपए थे। मुझे याद है कि मैं कैसे एक शेयरिंग अपार्टमेंट में रहा करती थी। अपार्टमेंट में 9 लड़कियों के साथ रहा करती थी। ये मेरे लिए किसी ट्रॉमा से कम नहीं था। उस वक्त मैं सोचती थी कि क्या मैंने भारत आकर सही किया है या गलत। शुरुआती काम के बारे में बात करते हुए नोरा ने बताया कि उन्हें बहुत कम पैसे मिलते थे। ये पैसे इतने कम थे कि मैंने सिर्फ अंडा और ब्रेड (Bread and Eggs) खाकर भी गुजारा किया है।’