-
Advertisement
दिल्ली में हुई घिनौनी हरकत- एक्ट्रेस ने शेयर किया दिल को झकझोर देने वाला किस्सा
Tillottama Shome: बॉलीवुड एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम (Bollywood actress Tillottama Shome)ने अदाकारी और टैलेंट के दम पर लोगों का ध्यान खींचा है। हाल ही में तिलोत्तमा कोटा फैक्ट्री सीजन 3 और सीए टॉपर (CA Topper)में नजर आई हैं। दोनों ही सीरीज में उन्होंने अपनी अदाकारी, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से सबका दिल जीता है। एक्ट्रेस ने हाल में एक इंटरव्यू में अपने साथ दिल्ली में हुई छेड़छाड़ की घटना को साझा किया, जिसने उन्हें डरा दिया था
एक्ट्रेस ने बताया पूरा किस्सा
एक्ट्रेस ने बताया कि वह दिल्ली ( Delhi)में बस का इंतजार कर रही थीं, अंधेरा होने लगा था, तभी एक कार में आई जिसमें 6 लोग सवार थे। कार उनके पास आकर रूकी जिससे वह असहज महसूस करने लगी और थोड़ा दूर हट गईं वे लोग छेड़खानी करने लगे, और किसी ने उस पर एक छोटा सा पत्थर फेंका। एक्ट्रेस (Actress)ने भागने के बारे में सोचा लेकिन वो लोग उन्हें पकड़ने के लिए आने लगे। इसलिए वह सड़क के बीच में खड़ी हो गई और तुरंत एक मेडिकल साइन वाली कार( Car) में बैठ गईं। उन्होंने इसे सुरक्षित समझा था। तिलोत्तमा ने बताया कि वह गुंडों से बचने के लिए डॉक्टर की कार में बैठ गई थीं लेकिन वह खुद बदमाशी करने लगा। एक्ट्रेस ने बताया, उस ड्राइवर ने अपनी पैंट की ज़िप खोली और मेरा हाथ जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की….मैंने उसे मारा..तब उसे कार रोकनी पड़ी और उसने मुझे बाहर निकलने के लिए कहा। घटना को याद करते हुए तिलोत्तमा ने कहा कि यह एक भयानक अनुभव था, और मैं हिल गई थी। इस घटना ने एक्ट्रेस को सदमे में पहुंचा दिया था। वह आज भी इसे याद करके घबरा जाती हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
