-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Himachal में 31 मई से सील नहीं होंगे बॉर्डर, जारी रहेगी आवाजाही
शिमला। हिमाचल (Himachal) में 31 मई के बाद बॉर्डर सील (Border seal) नहीं होंगे। बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही जारी रहेगी। अंतरराज्यीय (Interstate) आवागमन के लिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार पास की आवश्यकता होगी। बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि 31 मई से हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों को सीमाओं पर संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा जाएगा। प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि यह समाचार पूरी तरह गलत, मनगढ़ंत और तथ्यों के विपरीत है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल में 1st June से नहीं चलेंगी Private Buses, ऑपरेटरों ने खड़े किए हाथ
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन (Lockdown) के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की सीमाओं की कोई सीलिंग नहीं होगी और लोगों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि सभी व्यक्तियों और वाहनों के अंतरराज्यीय आवागमन के लिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार पास की आवश्यकता होगी। प्रदेश सरकार ने लोगों का आह्वान किया है कि वे इस प्रकार की अफवाहों से ना घबराएं, क्योंकि राज्य सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।

