-
Advertisement
#Mandi: शराब के नशे में झूमने लगा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार- बैरंग लौटी बारात
मंडी। शराब के नशे में झूम रहे दूल्हे से दुल्हन (Bride) ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को लेने आई बारात को बैरंग लौटना पड़ा। बता दें कि बारात हिमाचल के मंडी (#Mandi) जिला के उपमंडल धर्मपुर की सजाओपीपलु पंचायत के भेड़ी गांव से आई थी। वर पक्ष बड़ी धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा। वधु पक्ष वालों ने भी बारातियों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब दूल्हा लग्न मंडप में बैठने लगा तो नशे में होने के कारण झूमने लगा। यह सब देखकर लड़की के पक्ष वालों में कानाफूसी शुरू हो गई। बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। लग्न बेदी में सात श्रृंगार करके बैठने के लिए तैयार दुल्हन ने स्वयं अपनी आंखों से मामले की सच्चाई को जानना चाहा, तो दूल्हा नशे में झूम रहा था। उसकी हालत देखकर लड़की ने तत्काल उससे विवाह करने से इंकार कर दिया। वर पक्ष और लड़की की ओर से सभी ने लड़की को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिर में निराश होकर वर पक्ष वालों को बारात लौटानी पड़ी। चारों ओर दुल्हन के इस साहस की चर्चा है। बारातियों के अनुसार शादी लड़के और लड़की की आपसी सहमति से हो रही थी।
यह भी पढ़ें: विदेशी बॉक्स ऑफिस पर #Akshay_Kumar की ‘लक्ष्मी’ की धूम, शानदार कमाई कर रही
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group