शादी समारोह में सात फेरों के बीच अचानक बदल गई दुल्हनें, मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिजली गुल होने से हुई अदला-बदली 

शादी समारोह में सात फेरों के बीच अचानक बदल गई दुल्हनें, मच गया हड़कंप

- Advertisement -

सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल शादी-विवाह के ही ज्यादातर वीडियो शेयर हो रहे हैं। अधिकतर वीडियो बहुत ही फनी है, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी रुकने का नाम तक नहीं ले रही हैं। अब एक और जबरदस्त मामला सामने आया है। शादी समारोह (Wedding Ceremony) के दौरान अगर दुल्हन बदल जाए तो दूल्हे राजा का क्या हाल होगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसकी सच्चाई जानकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि यहां बिजली कटने पर दुल्हन (Bride) ही बदल गई। जब लाइट आई तो नजारा देखकर लोग दंग रह गए।


यह भी पढ़ें:  गुब्बारे के साथ वॉलीबॉल खेलते कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यहां देखें

दरअसल, गर्मियों के चलते इन दिनों बिजली की कटौतीं हो रही है, जिससे लोग काफी परेशान है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में शादी समारोह के दौरान अचानक बिजली चली गई। शादी समारोह वाले घर में करीब पांच घंटे तक अंधेरा छाया रहा। जब पांच घंटे बाद बिजली आई तब लोगों ने देखा कि दुल्हन बदल गई है। बाद में भूल सुधार कर उसी दूल्हे (Groom) के दुल्हन के साथ फेरे कराए गए, जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। बताया जा रहा है कि असलाना गांव में रमेश लाल रेलोत की तीन बेटियों की शादी (Marriage) एक ही दिन तय हुई। बड़ी बेटी कोमल का विवाह दिन में हो गया, मगर दो बेटियों निकिता और करिश्मा की बारात रात को आई। दोनों की बारात दंगवाड़ा गांव से आई थी। निकिता का भोला और करिश्मा का गणेश से विवाह होना था।

जानकारी के अनुसार, जब बारात आई तब बिजली कटी थी, दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां अंधेरा था। इसी अंधेरे में पूजा की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं। उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया। जब लाइट आई तो सभी दंग रह गए। गणेश ने निकिता और भोला ने करिश्मा का हाथ पकड़ रखा था। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। बाद में फेरे के समय इस गलती को सुधार कर करिश्मा के गणेश और निकिता के भोला के साथ फेरे कराए गए। इस तरह अंधेरे के कारण हुई गलती को लाइट आने पर सुधारा गया।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Social media | Brides changed | madhya pradesh | Marriage offbeat news | bride | viral news | trending news | groom | wedding ceremony | ajab gajab news | ujjain
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है