-
Advertisement
सोनमर्ग-द्रास हाईवे पर बर्फ में फंसे 300 लोगों की BRO ने बचाई जान, 105 वाहन भी सुरक्षित निकाले
जम्मू। सोनमर्ग-द्रास हाईवे पर बर्फ में फंसे 300 लोगों की जिंदगियां सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) ने बचा ली। छह घंटे चले इस बचाव अभियान में 105 वाहनों को ट्रोचिंग कर द्रास की तरफ सुरक्षित पहुंचाया गया, जबकि एक वाहन को नहीं निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार 106 वाहन बुधवार को सोनमर्ग से द्रास के लिए जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बर्फबारी और हिमस्खलन (Snowfall and Avalanche) के चलते सभी वाहन फंस गए। इसकी सूचना मिलने के बाद BRO की 122 आरसीसी ने बुधवार शाम सात बजे बचाव अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें :- हादसा: हिमस्खलन के कारण द. कोरिया के 4 पर्वतारोही व 3 नेपाली गाइड लापता

इस दौरान वाहनों में फंसे लगभग 300 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्हें कंबल, गर्म कपड़े और भोजन सामग्री प्रदान की गई। इसके बाद वाहनों को ट्रोचिंग कर द्रास की तरफ पहुंचाया गया। एक वाहन में खराबी आ जाने के कारण उसे तत्काल नहीं हटाया जा सका। इस पूरे अभियान (Campaign) का नेतृत्व 32 बीआरटीएफ के कर्नल मुकेश कुमार कर रहे थे, जबकि कैप्टन विक्रम जाधव और जेई अमनदीप सिंह की मुख्य भूमिका रही। इससे पहले 21 नवंबर से शुरू किए गए एक ऑपरेशन में करीब 6 लाईट मोटर व्हीकल (एलएमवी) और 5 हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) को बीआरओ के जवानों ने हिमस्खलन के दौरान रेस्क्यू किया और करीब 15 से अधिक लोगों की जान बचाई।
