-
Advertisement
Accident: ढलियारा में श्रद्धालुओं से भरी बस ढांक से टकराई, 70 लोग थे सवार
Accident in Dhaliyara: कांगड़ा। देहरा के ढलियारा (Dhaliara) क्षेत्र में आज एक श्रद्धालुओं से भरी निजी बस ब्रेक फेल (Private Bus Brake Fail) होने के बाद रोल क्रेश बैरियर से टकराकर ढांक से टकरा गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा (Big Accident) हो सकता था। बस में 70 लोग सवार थे, इस घटना में 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है।
MP के हैं सभी श्रद्धालु
सूत्रों के अनुसार, सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के मंसोर जिले से आए थे और माता चिंतपूर्णी देवी (Chintpurni Devi) के दर्शनों के बाद माता ज्वालामुखी मंदिर जा रहे थे। चिंतपूर्णी देवी मंदिर से 8 किलोमीटर दूर ही बस की ब्रेक फेल हो गई, जिसके बाद बस पहले रोल क्रैश बैरियर से टकराई और फिर ढांक से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि हादसा बस कि ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
