-
Advertisement
हिमाचल: सिरमौर के बाद अब यहां हवा में लटकी बस, अटक गई सांसें
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तेलका में बड़ा हादसा टल गया। तेलका के पास एक निजी बस पैरापिट से टकराकर गहरी खाई के ऊपर लटक गई। चालक के सूझबूझ के चलते बस सवार यात्रियों की जान बच गई। हादसे के समय बस में 12 लोग सवार थे। वहीं, इस हादसे में एक मवेशी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, कोई भी ग्रामीण पैरापिट की चपेट में नहीं आया। बस जैसे ही पैरापिट से टकराई, सवारियों में अफरातफरी मच गई। लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। हालांकि, ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों को शांत कराया। वहीं, एक-एक करके नीचे उतरने को कहा। इधर, बस को हवा देख स्थानीय लोग मदद को दौड़े। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही किहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बता दें, इससे पहले सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गत्ताधार नेशनल हाईवे पर भी एक निजी बस सड़क से बाहर निकलकर हवा में लटक गई थी। गनीमत यह रही कि बस हवा में ही अटकी रही। बस का हल्का सा संतुलन बिगड़ जाता तो करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरती।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की निजी बस यूपी में बीच सड़क पलटी, चार की गई जान, 17 घायल


