-
Advertisement
Himachal: विधायकों को भी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव
शिमला। हिमाचल (Himachal) में विधायकों (MLA) की झंडी लगाने की मांग जल्द पूरी होती दिख रही है। आज सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में विधायकों की गाड़ियों पर झंडी लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब यह प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष के पास जाएगा। इसके बाद विधानसभा में मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) में संशोधन के बाद विधायकों को गाड़ियों में झंडी लगाने की मंजूरी मिलेगी। बता दें कि हिमाचल ने वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देते हुए मंत्रियों के बाद अब विधायकों की गाड़ियों में झंडी लगाने अपनी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें :- Corona को लेकर सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा बयान-पढ़कर मिलेगी राहत
वीआईपी कल्चर (VIP Culture) को ख़त्म करने की सोच के साथ सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों के बाद विधायकों की गाड़ियों में झंडी नहीं लग रही थी, लेकिन देश के कई राज्यों ने विधायकों की मांग पर वीआईपी रौब दिखाने के लिए झंडी के लिए विशेष प्रावधान किया है। हिमाचल में भी विधायक लगातार मांग करते आ रहे थे, जिसको देखते हुए हिमाचल में मंत्रियों के बाद अब विधायकों की गाड़ियों में भी झंडी लगाने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में विधायकों की गाड़ियों में झंडी लगाने को हरी झंडी दे दी है। फिलहाल कैबिनेट ने विधायकों की झंडी को लेकर प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष (Vidhan Sabha Speaker) को भेजने का निर्णय लिया है। विधानसभा में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद इसको मंजूरी मिलेगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि विधायकों की गाड़ियों में लगने वाली झंडी का रंग व स्वरूप क्या होगा ये विधानसभा अध्यक्ष ही तय करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

