-
Advertisement
हिमाचल: 100 पदों पर कंपनी करेगी युवाओं की भर्ती, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू
नाहन। हिमाचल में बेरोजगार युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनी रोजगार (Jobs) उपलब्ध करवाएगी। कंपनी कैंपस इंटरव्यू (Campus interview) के माध्यम से 100 से अधिक पदों पर भर्ती करेगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी (कार्यकारी) संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सिरमौर (Sirmaur) जिला के कालाअंब स्थित मेसर्स ब्लू स्टार इंडस्ट्री जिला के 100 युवाओं को रोजगार देगी। जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय सराहां में 28 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 1257 विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, यह है आवेदन की लास्ट डेट
उन्होंने बताया कि कंपनी को आईटीआई (ITI) के किसी भी ट्रेड में पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 मासिक देगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी 28 अगस्त, 2021 को सुबह 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय सराहां पहुंचना सुनिश्चित करें व साथ में दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

