-
Advertisement
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2021 : आज से आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2021 ( ITBP Constable Recruitment 2021) का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने खेल कोटे में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया था। अधिसूचना (Notification) के अनुसार आईटीबीपी कांस्टेबल एप्लीकेशन 2021 के लिए विंडो 5 जुलाई, 2021 यानी आज से खुलने जा रही है। आईटीबीपी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म दोपहर 1 बजे के बाद उपलब्ध करवाया जाएगा। आईटीबीपी ने आवेदन की आखिरी तारीख 2 सितंबर, 2021 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित की है।
यह भी पढ़ें: तीन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती लिखित परीक्षा 25 को मंडी कॉलेज में
आईटीबीपी 12 विभिन्न खेलों या खेल विधाओं में कुल 65 पदों के लिए जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की भर्ती करने वाला है। आईटीबीपी कांस्टेबल (जीडी) पद ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं एवं उम्मीदवारों की भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। हालांकि, संविदा की समाप्ति के बाद उम्मीदवारों की स्थायी नियुक्ति की भी प्रावधान आईटीबीपी द्वारा किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं।
