-
Advertisement
HPSSC: स्टेनो टाइपिस्ट के अभ्यर्थी जरूर पढ़ें यह खबर- है काम की
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) के माध्यम से स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Typist) पोस्ट कोड 823 के लिए आवेदन करने वाले 59 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई है। इन अभ्यर्थियों ने हिमाचल के किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं और 12वीं पास प्रमाण पत्र या हिमाचली बोनाफाइड (Bonafide Himachali) जमा नहीं करवाएं हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: इन चार पोस्ट कोड की Answer Key जारी, अब करना होगा ऐसा
उक्त अभ्यर्थी सात दिन के अंदर उक्त प्रमाण पत्र हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के ईमेल [email protected]. पर भेज सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में उक्त प्रमाण पत्र जमा नहीं करवा पाया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। यह जानकारी हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

